कॉग्निजेंट में बारह हजार कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी

कॉग्निजेंट में बारह हजार कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी

भोपाल [ महामीडिया] 

आईटी सेक्टर की कॉग्निजेंट अपने वर्कफोर्स में बड़ी कटौती करने जा रही है जिससे दुनिया भर में 12,000 से ज्यादा कर्मचारियों पर असर पड़ सकता है।  इस छंटनी में भारत में सबसे ज्यादा कर्मचारियों की नौकरियां जाएंगी। कॉग्निजेंट के कर्मचारियों में से 2.50 लाख कर्मचारी भारत में काम करते हैं। हालांकि कंपनी ने छंटनी की सटीक संख्या का अभी ऐलान नहीं किया है लेकिन रिपोर्ट के अनुसार 12,000 से 13,000 के बीच नौकरियां जा सकती हैं। भारत कंपनी का सबसे बड़ा वर्कफोर्स हब है इसलिए यहां असर भी सबसे ज्यादा होने की संभावना है।

सम्बंधित ख़बरें