भारत के बासमती चावल को बड़ा बाजार मिलने की संभावना
भोपाल [ महामीडिया] भारत दुनिया के कई देशों में बासमती चावल का निर्यात भी करता है। अब देश को अफगानिस्तान के रूप में एक नया बड़ा खरीदार मिलने की संभावना बन रही है। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के आयोजन में दोनों देशों के अधिकारियों के बीच शुरुआती बातचीत भी शुरू हो गई है अगर यह डील सफल हुई तो पाकिस्तान को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। भारत अगर अफगानिस्तान को बासमती का निर्यात करता है तो इससे उसे बड़ा लाभ मिलेगा वहीं पाकिस्तान को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। भारत का बासमती चावल अपनी सुगंध, लंबे दाने और बेहतरीन स्वाद के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यह भारत से होने वाले कृषि निर्यात का एक प्रमुख हिस्सा है और 60 लाख टन से अधिक के सालाना निर्यात के साथ भारत वैश्विक बाजार में इसका अग्रणी निर्यातक है।