राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
भोपाल [ महामीडिया] अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट ने मामले की तुरंत सुनवाई से इनकार करते हुए पूछा कि आखिर इसमें इतनी जल्दी किस बात की है। कोर्ट ने कहा कि कोर्ट खुलने के बाद तुरंत सुनवाई करेंगे यानी अब 12 जुलाई के बाद ही मामले में सुनवाई होगी। याचिकाकर्ता ने कहा कि जल्द सुनने की जरूरत इस वजह से भी है क्योंकि सबूत के साथ छेड़छाड़ की आशंका बनी हुई है। याचिका में सीबीआई जाँच की भी मांग की गयी है।