कक्षा पांचवीं और आठवीं की पुन: परीक्षा का परीक्षा परिणाम आज
भोपाल [ महामीडिया] म. प्र. में कक्षा 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा।आज 7 जुलाई को दोपहर 2 बजे पुन: परीक्षा का परिणाम घोषित किया जायेगा । परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थी और अभिभावक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। संस्था प्रमुख भी इसी पोर्टल के माध्यम से अपनी-अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे।