प्रीमियम पेट्रोल की बिक्री दोगुनी हुयी

प्रीमियम पेट्रोल की बिक्री दोगुनी हुयी


भोपाल [ महा मीडिया] हाल के महीनों में 100-ऑक्टेन प्रीमियम पेट्रोल की बिक्री दोगुनी से अधिक हो गई है। इसमें एथनॉल नहीं मिलाया जाता है। जुलाई में यह बढ़ोतरी खास तौर पर ज्यादा देखी गई क्योंकि उस समय पेट्रोल में एथनॉल मिश्रित करने पर विवाद बढ़ गया था।
100-ऑक्टेन रेटिंग वाला पेट्रोल मुख्य रूप से सुपरकार, लक्जरी सिडैन और सुपरबाइक जैसी हाई-परफॉर्मेंस गाड़ियों के लिए बनाया गया है। देश में इस ईंधन की मांग कम है और यह कुल पेट्रोल बिक्री का महज 0.1 प्रतिशत है। प्रीमियम पेट्रोल सामान्य पेट्रोल के मुकाबले काफी महंगा होता है।

सम्बंधित ख़बरें