संकष्टी चतुर्थी आज

संकष्टी चतुर्थी आज

भोपाल [ महामीडिया] प्रत्येक माह कृष्ण पक्ष की संकष्टी चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। आज संवत 2083 के अधिक ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि इसके बाद रात 09 बजकर 21 मिनट पर चतुर्थी तिथि शुरू हो रही है। इस खास तिथि के मौके पर विभुवन संकष्टी चतुर्थी है। आज के दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का गहरा प्रभाव रहेगा। सुबह शुभ योग और उसके बाद शुक्ल योग का निर्माण हो रहा है।संकष्टी चतुर्थी को कई स्थानों पर संकटहारा चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। संस्कृत भाषा में "संकष्टी" का अर्थ होता है संकटों से मुक्ति और "चतुर्थी" का अर्थ चौथा दिन।

सम्बंधित ख़बरें