विरोध प्रदर्शन के कारण दतिया में 163 धारा लगी
भोपाल [ महा मीडिया] दतिया उपचुनाव में बीजेपी ने नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। इससे नरोत्तम मिश्रा के समर्थक भड़क गए। उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। जिसके कारण कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू कर दी गई है। बिना पूर्व अनुमति के रैलियों, जुलूसों और पांच से ज्यादा लोगों के एक साथ जुटने पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है।