श्रावण मास आज से शुरू
भोपाल [ महा मीडिया] सनातन धर्म में श्रावण मास को भगवान शिव की उपासना के लिए सबसे पवित्र और पुण्यदायी महीना माना जाता है। इस वर्ष श्रावण मास की शुरुआत आज 30 जुलाई से हो रही है। भक्त गंगाजल और पवित्र नदियों के जल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इसके साथ ही बेलपत्र, धतूरा, आक, भांग, दूध, दही, शहद और गन्ने का रस अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे।