भारत के शुद्ध प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में भारी वृद्धि
भोपाल [ महामीडिया] भारत में शुद्ध प्रत्यक्ष विदेशी निवेश पिछले वर्ष की समान अवधि तुलना में 4 गुना से अधिक बढ़कर 6.58 अरब डॉलर हो गई। अप्रैल 2025 में शुद्ध एफडीआई 1.59 अरब डॉलर और मार्च 2026 में 91.7 करोड़ डॉलर थी। सकल एफडीआई की आवक अप्रैल में सालाना आधार पर 65 प्रतिशत बढ़कर 15.29 अरब डॉलर हो गई जो एक साल पहले 9.25 अरब डॉलर और मार्च में 6.63 अरब डॉलर थी। एफडीआई में सबसे बड़ी हिस्सेदारी इक्विटी की होती है। यह अप्रैल 2025 के 6.82 अरब डॉलर और मार्च 2026 में 3.58 अरब डॉलर बिलियन की तुलना में अप्रैल 2026 में बढ़कर 12.42 अरब डॉलर हो गया। शुद्ध प्रत्यक्ष विदेशी निवेश किसी देश में आने वाले कुल विदेशी निवेश और उस देश से बाहर जाने वाले कुल निवेश के बीच का अंतर होता है। इसमें विदेशी कंपनियों द्वारा मुनाफा वापस ले जाना और घरेलू कंपनियों का विदेशों में किया गया निवेश भी शामिल होता है।