चांदी आज 2700 रुपए सस्ती हुई

चांदी आज 2700 रुपए सस्ती हुई

भोपाल [ महामीडिया] 

सोने चांदी के वायदा भाव आज नरमी के साथ खुले।  घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,40,750 रुपये जबकि चांदी के भाव 2,10,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 598 रुपये की गिरावट के साथ 1,40,672 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,41,270 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 2,767 रुपये की गिरावट के साथ 2,10,308 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,13,075 रुपये किलो था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के भाव में तेज गिरावट देखी जा रही है। 

सम्बंधित ख़बरें