चांदी की कीमतों में आज पांच हजार की बढ़ोतरी
भोपाल [ महामीडिया] सोने-चांदी की कीमतों में 29 जून को बढ़त है। एक किलो आज चांदी 5,059 रुपए बढ़कर 2.22 लाख रुपए पर पहुंच गई है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना आज 2,038 रुपए महंगा होकर 1.42 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले यह 1.40 लाख पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रही उथल-पुथल और मांग में उतार-चढ़ाव के कारण बुलियन मार्केट में यह उछाल देखने को मिल रही है।