टेस्ट क्रिकेट : अफगानिस्तान 152 रन पर ऑलआउट
भोपाल [महा मीडिया]
भारत ने चंडीगढ़ टेस्ट में अफगानिस्तान को 152 रन पर ऑलआउट कर दिया है। उसे पहली पारी में 412 रन की बढ़त मिली। इस तरह भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन खेलने के लिए बुला लिया है।रविवार को मैच के तीसरे दिन अफगानिस्तान ने 113/5 के स्कोर से खेलना शुरू किया और आखिरी 5 विकेट 39 रन बनाने में गंवा दिए। रहमत शाह ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए। शेष बैटर्स खास प्रदर्शन नहीं कर सके। भारतीय टीम से डेब्यू मैच खेल रहे मानव सुथार ने छह विकेट झटके। प्रसिद्ध कृष्णा को 3 विकेट मिले। इससे पहले भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 564/8 के स्कोर पर घोषित की थी।