नवीनतम
दीपोत्सव इस साल भी छह दिन मनाया जाएगा
भोपाल [महामीडिया] दीपोत्सव इस साल भी 2024 की तरह छह दिन मनाया जाएगा। दीपावली की तारीख पर इस साल 2024 की तरह मतभेद नहीं है। 18 अक्टूबर को धरतेरस के साथ दीपोत्सव की शुरुआत हो जाएगी। दीपावली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस बार यह पर्व छह दिन ही मनाया जाएगा। त्रयोदशी तिथि में बढ़ोतरी के कारण दीपोत्सव 6 दिनों का हुआ है जिसमें त्रयोदशी तिथि दो दिन पड़ेगी। इस साल दीपोत्सव की शुरुआत 18 अक्टूबर 2025 से हो रही है जिसका समापन 23 अक्टूबर 2025 को होगा। इस तरह से दीपोत्सव 5 नहीं बल्कि पूरे 6 दिनों तक मनाया जाएगा।