कैलाश मानसरोवर श्रद्धालुओं का पहला जत्था तिब्बत पहुंचा
भोपाल [ महा मीडिया]
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित लिपुलेख दर्रे के माध्यम से कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला जत्था तिब्बत क्षेत्र में प्रवेश कर गया है। 52 सदस्यों के इस दल ने नाभीढांग से अपनी यात्रा शुरू की और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद तिब्बत क्षेत्र में प्रवेश कर लिया । इस जत्थे में 48 तीर्थयात्री (जिनमें 32 पुरुष और 13 शामिल हैं। तिब्बत में प्रवेश करने से पहले तीर्थयात्रियों ने गुंजी और नाभीढांग शिविरों में रुककर आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन भी किए। यह इस वर्ष का पहला जत्था है जिसने तिब्बत में प्रवेश किया है।