तमिलनाडु के किसानों से खोपरा और तोतापुरी आम खरीदेगी सरकार
भोपाल [ महा मीडिया]
तमिलनाडु के किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा राहत पैकेज घोषित किया है। किसानों को बाजार में कम कीमत मिलने और मजबूरी में फसल बेचने की स्थिति से बचाने के लिए केंद्र ने 87,226 मीट्रिक टन खोपरा और 96,879 मीट्रिक टन तोतापुरी आम की सरकारी खरीद को अनुमति दे दी है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने तमिलनाडु सरकार के प्रस्ताव पर यह अनुमति दी है। इस निर्णय का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना और बाजार में कीमतों में गिरावट के दौरान उनकी आय की सुरक्षा करना है। सरकार के तहत वर्ष 2026 में 87,226 मीट्रिक टन खोपरा खरीदेगी। इसमें 87,000 मीट्रिक टन मिलिंग खोपरा और 226 मीट्रिक टन बॉल खोपरा शामिल है। इसमें 96,879 मीट्रिक टन तोतापुरी आम की खरीद को भी अनुमति दी है। इसके लिए उचित मूल्य ₹1,545.41 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।