मानसून की रफ्तार धीमी पड़ी
भोपाल [ महा मीडिया]
मानसून ने 22 राज्यों तक पहुंच गया है लेकिन बीते 5 दिन से इसकी रफ्तार धीमी पड़ गयी है। यह मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में आगे नहीं बढ़ पा रहा है। मानसून 5 जुलाई तक बाकी राज्यों को कवर कर सकता है। मध्य प्रदेश और दिल्ली के कई इलाकों में प्री-मानसून बारिश जारी है। मौसम विभाग ने आज असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के निचले इलाकों और सिक्किम में आज बहुत तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।