नवीनतम
नेपाल में हजारों सरकारी नियुक्तियां रद्द
भोपाल [ महामीडिया]
नेपाल की नई सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए 1500 से ज्यादा सरकारी नियुक्तियों को रद्द कर दिया है। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने अध्यादेश जारी कर 26 मार्च से पहले की सभी नियुक्तियों को समाप्त करने का आदेश दिया है। इस निर्णय के तहत 1594 पदों पर बैठे अधिकारियों को हटाया गया है। सरकार ने इन्हें ‘राजनीतिक नियुक्तियां’ बताते हुए खत्म किया है। इस कदम से कुछ प्रमुख संस्थानों में शीर्ष पद खाली हो गए हैं।