भुवनेश्वर आग हादसे में तीन लोग मरे
भोपाल [ महामीडिया]
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आज बुधवार सुबह एक रिहायशी इमारत में आग लगने से बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 4 बजे बसंती विला अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर हुआ। आग लगने के बाद बिल्डिंग में फंसे सुरक्षा गार्ड विश्वजीत बेहरा (70) और सुलता बेहरा (65) की मौके पर मौत हो गई। वहीं, 10 साल की तेजस्विनी बेहरा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। विश्वजीत अपार्टमेंट में सुरक्षा गार्ड थे। बिल्डिंग से करीब 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई गई है।