महर्षि राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव का द्वितीय दिवस आज

महर्षि राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव का द्वितीय दिवस आज

भोपाल [ महा मीडिया] महर्षि विद्यालय समूह द्वारा आयोजित महर्षि राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव का  आज द्वितीय दिवस है राजधानी के लांबाखेड़ा स्थित महर्षि सेंटर फॉर एजुकेशनल एक्सीलेंस मैं आयोजित राष्ट्रीय सांस्कृतिक  महोत्सव में भाग लेने वाले सभी 444 छात्र एवं छात्राओं को ब्रह्मचारी गिरीश जी ने विभिन्न प्रदेश प्रभाव में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी। इस राष्ट्रीय सांस्कृतिक  महोत्सव में 12 राज्यों में स्थित लगभग 64 विद्यालयों के छात्र एवं छात्राएं आज से कल तक भारतीय संस्कृति एवं देशभक्ति की थीम पर विभिन्न प्रभाव में अपनी कला कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इस महोत्सव का समापन सोमवार को शाम 4:00 बजे संपन्न होगा जिसमें 29 स्पर्धाओं के विजेता, उपविजेता और टीम चैंपियनशिप के पुरस्कार दिए जाएंगे।                                        

सम्बंधित ख़बरें