आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच सेमीफाइनल मैच

आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच सेमीफाइनल मैच

मोहाली [महा मीडिया] 

मोहाली के न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज IPLका सेमीफाइनल मैच  खेला जाएगा। इसमें गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। टॉस 7 बजे होगा। दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं। ऐसे में मुकाबला बेहद कड़ा रहने की उम्मीद है। राजस्थान की टीम इस समय काफी मजबूत नजर आ रही है। वैभव सूर्यवंशी के रूप में उनके पास धमाकेदार ओपनर है जो किसी भी वक्त दूसरी टीम के गेंदबाजों की लय बिगाड़ सकता है। वहीं, जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर जैसे घातक गेंदबाज भी उनके पास हैं। वहीं, गुजरात की बल्लेबाजी भी कम नहीं है, हालांकि पिछले मैच में टीम बिखर गई थी, लेकिन उनके पास जो बल्लेबाज हैं वह कभी भी वापसी कर सकते हैं। टीम के पास कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज जैसे अनुभवी तेज गेंदबाज भी हैं जबकि मिस्ट्री स्पिनर राशिद खान भी मैच का पासा पलटने में सक्षम हैं।  

दोनों टीमें इस प्रकार हैं : 

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा।

सम्बंधित ख़बरें