कार्यस्थल पर सुरक्षा का विश्व दिवस कल

कार्यस्थल पर सुरक्षा का विश्व दिवस कल

भोपाल [ महामीडिया] कार्यस्थल पर सुरक्षा के लिए विश्व दिवस हर साल 28 अप्रैल को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य सुरक्षित, स्वस्थ और गरिमामय कार्य वातावरण को बढ़ावा देना और कार्यस्थल पर होने वाली दुर्घटनाओं व बीमारियों को रोकना है। यह दिन  2003 में शुरू किया गया। यह दिन कार्यस्थलों पर दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मानवीय पीड़ा को कम करने और सुरक्षित कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सभी सरकारों, नियोक्ताओं और कर्मचारियों को एकजुट होने का अवसर प्रदान करता है। 

सम्बंधित ख़बरें