भारी बारिश के कारण त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर बंद
भोपाल [ महामीडिया]
महाराष्ट्र के नासिक और त्र्यंबकेश्वर क्षेत्र में भारी बारिश के चलते मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में 300 मिमी तक बारिश का रेड अलर्ट घोषित किया है। नासिक में बादल फटने की आशंका भी जताई है। वहीं त्र्यंबकेश्वर मंदिर और साढ़े तीन शक्तिपीठों में शामिल सप्तश्रृंगी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आज बंद कर दिए हैं ।ऐसी स्थिति मे स्थानीय प्रशाशन ने नासिक के सभी स्कूल और कॉलेजों में आज छुट्टी घोषित की गई है। भारत के 12 ज्योतिर्लिंग में से सबसे खास है त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग। त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र के नासिक शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर त्र्यंबक गांव में स्थित है ।इस मंदिर का नाम त्र्यंबकेश्वर इसलिए पड़ा क्योंकि यह तीन पहाड़ों ब्रह्मगिरी, नीलगिरी और कालगिरी से घिरा हुआ है ।