महाकाल मंदिर की उज्जैन दर्शन बस सेवा शुरू
भोपाल [ महामीडिया] महाकाल मंदिर की उज्जैन दर्शन बस सेवा शुरू हो गई है। प्रतिदिन सुबह 7.30 बजे हरसिद्धि चौराहा से बस का परिचालन किया जा रहा है। मंदिर समिति देशभर से आने वाले भक्तों को मात्र 100 रुपये शुल्क में सुविधा का सफर करा रही है। बच्चों के लिए किराए की दर आधी कर दी गई है। छोटे बच्चों का टिकट सिर्फ 50 रुपये है।शहर के भीतर और बाहर 10 प्रमुख मंदिरों के दर्शन करने जाने के लिए मंदिर समिति की उज्जैन दर्शन बस सेवा एक बेहतर विकल्प है।