अमेरिका ने ईरान के केश्म आइलैंड पर हमला किया

अमेरिका ने ईरान के केश्म आइलैंड पर हमला किया

भोपाल [ महामीडिया] अमेरिका ने ईरान के केश्म आइलैंड, गोरुक और होर्मुज के पास ऑयल टैंकरों पर हमले किए हैं। ईरान का केश्म आइलैंड करीब 1,445 वर्ग किलोमीटर में फैला खाड़ी क्षेत्र का सबसे बड़ा द्वीप है। यह आइलैंड कभी फ्री-ट्रेड जोन और टूरिस्ट जगह के लिए जाना जाता था लेकिन अब यह एक बड़े सैन्य ठिकाने में बदल चुका है। होर्मुज स्ट्रेट के प्रवेश द्वार पर मौजूद यह द्वीप रणनीतिक रूप से बेहद अहम है। अमेरिका इसे कई वजहों से बड़ा सैन्य खतरा मानता है।केश्म द्वीप के नीचे सुरंगों और नमक की गुफाओं का बड़ा नेटवर्क है। यहां ईरान ने तटीय मिसाइल सिस्टम और तेज हमला करने वाली नौकाएं छिपाकर रखी हैं।द्वीप के अंदर ईरान ने ऐसे सैन्य ठिकाने बनाए हैं जिनका उद्देश्य समुद्री रास्तों पर नियंत्रण रखना है। माना जाता है कि यहां से होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही रोकी या सीमित की जा सकती है। होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम तेल और गैस समुद्री रास्तों में से एक है। ईरान ने केश्म द्वीप का इस्तेमाल तेल टैंकरों की आवाजाही रोकने या दबाव बनाने के लिए किया है।

सम्बंधित ख़बरें