
तमिल अभिनेता पर मामला दर्ज
मुंबई [ महा मीडिया] तमिल एक्टर से राजनेता बने थलापति विजय के खिलाफ चेन्नई में FIR दर्ज की गई है। उन पर मुस्लिम समुदाय का अपमान करने का आरोप लगाया गया है। बीते दिनों थलापति विजय ने रमजान का पवित्र महीना शुरू होने पर इफ्तार पार्टी आयोजित की थी। इस दौरान उन्होंने न केवल मुस्लिम समुदाय के साथ इफ्तार किया, बल्कि खुद भी एक दिन का रोजा रखा था।