आंध्र प्रदेश फार्मा कंपनी हादसे में दो श्रमिक मरे
भोपाल [ महामीडिया] आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले की पारवाड़ा फार्मा सिटी स्थित दक्षिण एनर्जी कंपनी में मंगलवार को भीषण आग लग गई। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। तीन दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने हादसे के कारणों की जानकारी ली और घायल मजदूरों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करने को कहा। यह हादसा सुबह-सुबह प्लास्टिक कचरे को तेल में बदलने वाले प्लांट में टैंक फटने से हुआ जिसके बाद आग तेजी से फैल गई