छिंदवाड़ा सड़क हादसे में दस श्रमिक मरे

छिंदवाड़ा सड़क हादसे में दस श्रमिक मरे

भोपाल [ महामीडिया] छिंदवाड़ा-बैतूल नेशनल हाईवे पर एक पिकअप वाहन की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार मजदूर दूर जा गिरे। हादसा सोमवार सुबह करीब 10 बजे टेमनी खुर्द के पास हुआ है। लगभग 25 लोग घायल हुए हैं जिन्हें एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।  वाहन में बड़ी संख्या में मजदूर सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर करीब 10 लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें