फिल्म वेलकम टू द जंगल से 18 सीन हटाए गए

फिल्म वेलकम टू द जंगल से 18 सीन हटाए गए

भोपाल [ महा मीडिया] फिल्म  वेलकम टू द जंगल  चार दिन बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। रिलीज से पहले फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की तरफ से हरी झंडी मिल गई है लेकिन 18 सीन्स को एडिट करने के निर्देश के बाद। मेकर्स के एडिट करने के बाद फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया गया है। इन बदलावों के साथ  फिल्म का रन-टाइम 2 घंटे, 44 मिनट और 50 सेकंड तय हुआ है। फिल्म UA 16+ सर्टिफिकेट के साथ सिनेमाघरों में 164 मिनट 50 सेकंड के लिए सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी। यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

सम्बंधित ख़बरें