नवीनतम
नेटफ्लिक्स पर विवादित शो 27 जून से
भोपाल [ महामीडिया] ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स अपने कंटेंट को लेकर एक बार फिर विवादों में घिर सकता है। नेटफ्लिक्स ने स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के साथ एक नए कोलैबरेशन की घोषणा की है, जिसके तहत उनके बेहद विवादित माने जाने वाले शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के दूसरे सीजन को प्लेटफॉर्म पर लाया जा रहा है।अनफिल्टर्ड और कई बार संवेदनशील मुद्दों का मजाक उड़ाने के लिए आलोचना झेलने वाले समय रैना का यह शो 20 जून से स्ट्रीम होगा। नेटफ्लिक्स द्वारा इस तरह के विवादित शो को प्रमोट करने के फैसले पर आने वाले दिनों में सवाल उठ सकते हैं। इससे पहले इस प्लेटफॉर्म पर 'लॉकअप 2' जैसे विवादित शो भी 27 जून से प्रीमियर होने वाला है।