कल होने वाली नीट परीक्षा को लेकर हाई सिक्योरिटी अलर्ट

कल होने वाली नीट परीक्षा को लेकर हाई सिक्योरिटी अलर्ट

भोपाल [ महामीडिया] कल  21 जून को आयोजित होने वाली नीट यूजी परीक्षा को लेकर मध्य प्रदेश में व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पिछले वर्ष सामने आए पेपर लीक विवाद के बाद इस बार सुरक्षा व्यवस्था को कई स्तरों पर मजबूत किया गया है। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा से लेकर परीक्षा केंद्रों की निगरानी तक हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी। प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर और सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं जबकि प्रश्नपत्रों को स्ट्रॉन्ग रूम से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने और वापस जमा कराने की जिम्मेदारी पहली बार सीआरपीएफ को सौंपी गई है। वाहनों की निगरानी जिला प्रशासन के अधिकारी करेंगे। राजधानी भोपाल में परीक्षा के लिए 32 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 13,724 से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे।

सम्बंधित ख़बरें