पाँच दिवसीय दीपोत्सव पर्व की तैयारियां शुरु

पाँच दिवसीय दीपोत्सव पर्व की तैयारियां शुरु

भोपाल [महामीडिया] हर वर्ष की भांति इस साल भी दीपोत्सव की तैयारियां तेजी से शुरु कर दी गई हैं। दीपावली का त्योहार नजदीक आने के साथ ही शहर से लेकर गांवों व कस्बों में चहुंओर उत्साह व उमंग देखने को मिल रही है। विशेषकर बाजार भी धनतेरस से पहले ही सजकर तैयार है। बाजार में रौनक बढ़ने लग गई है। खरीदारों का भी अब खरीदारी में जोश बढ़ रहा है। सुबह से शाम तक बाजार में चहल-पहल रहने लगी है। इस बार अच्छी बारिश होने से ग्राहकों में उत्साह है। वह बाजार में हर तरह की खरीदारी कर रहे हैं। इससे दुकानों पर ग्राहक खरीदारी करते देखे जा सकते हैं। दीपावली से कई दिन पहले ही ग्राहकों का आना शुरू हो जाता है। इस बार ग्राहकी अन्य वर्षों की अपेक्षा अधिक रहने की उम्मीद है। हालांकि दीपोत्सव की खरीदारी धनतेरस से ही बढ़ती है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बाजार में कई आफर दिए जा रहे हैं। ज्वेलरी हो या आटोमोबाइल्स  हो या गारमेंट व्यवसायी सभी इस सप्ताह अच्छे कारोबार की उम्मीद लगाए हुए हैं। दुकानों व शोरूमों पर आकर्षक सजावट भी की गई है। सुबह दुकानों को खुलने के बाद खरीदारी को लोग पहुंच रहे हैं। रात तक बाजार में चहलपहल रह रही है। रोशनी के पर्व दीपावली पर घर के रंग-रोगन के साथ साथ सजाने की भी परंपरा है। इसके लिए बाजार में दर्जनों अस्थाई दुकानें सजी हुई हैं जहां से तरह तरह के सजावट के सामान मिल रहे हैं इन सामानों में फूल, पत्ती, गुलदस्ता, स्वागत द्वार, रंगोली आदि शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें