नवीनतम
रक्षाबंधन के दिन लगेगा अगला आंशिक चंद्र ग्रहण
भोपाल [ महा मीडिया] सूर्य ग्रहण के बाद अब साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। खास बात यह है कि, यह चंद्र ग्रहण रक्षाबंधन के दिन पड़ेगा। 28 अगस्त 2026 को लगने वाला आंशिक चंद्र ग्रहण है। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा और इसका सूतक काल भी यहाँ मान्य नहीं होगा। ग्रहण की शुरुआत 28 अगस्त को सुबह 6 बजकर 53 मिनट पर होगी। इसका समापन दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर माना जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसी कारण इसका सूतक काल और इसके नियम दोनों ही मान्य नहीं रहेंगे। तब होता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में नहीं होते हैं और पृथ्वी की छाया चंद्रमा के केवल एक हिस्से पर पड़ती है। अगला आंशिक चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लगने वाला है जो अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका में दिखाई देगा लेकिन भारत में नजर नहीं आएगा।