शारदीय नवरात्रि की तैयारियां

शारदीय नवरात्रि की तैयारियां

मैहर [ महा मीडिया] इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 11 अक्तूबर 2026 से आरंभ हो रही है। नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है जिसे देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग परंपराओं और रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाता है। इस दौरान भक्त मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा करते हैं और कई लोग घर में कलश स्थापना, अखंड ज्योति, व्रत और विशेष पूजा-पाठ भी करते हैं। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा के लिए भव्य पंडाल सजाने और मां दुर्गा की प्रतिमाओं को तैयार करने की तैयारियां जोरों पर हैं। जगह-जगह बांस, कपड़ों और आकर्षक लाइटों से भव्य पूजा पंडाल सजाए जा रहे हैं। मूर्तिकार दिन-रात मां दुर्गा की प्रतिमाओं को तराशने और सजाने में जुटे हैं। बाजारों और मंदिरों के आसपास विशेष विद्युत व्यवस्था व साफ-सफाई का कार्य तेजी से चल रहा है।


सम्बंधित ख़बरें