विश्व मानवतावादी दिवस आज
भोपाल [महा मीडिया]
आज 19 अगस्त को विश्व मानवतावादी दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन 2003 में इराक के बगदाद में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पर हुए बम हमले में जान गंवाने वाले 22 मानवीय सहायता कर्मियों की स्मृति और दुनिया भर में मानवता की सेवा करने वालों के सम्मान में मनाया जाता है।