मार्गशीर्ष महीने का पहला गुरुवार आज

मार्गशीर्ष महीने का पहला गुरुवार आज

भोपाल [ महामीडिया] मार्गशीष महीना शुरू हो चुका है। 30 नवंबर को इस हिंदी महीने का पहला गुरुवार है। अगहन महीने के हर गुरुवार को देवी लक्ष्मी की विशेष पूजा करने की परंपरा है।मार्गशीर्ष महीने के देवता भगवान विष्णु है। इसलिए इस महीने दामोदर नाम से विष्णुजी और श्रीकृष्ण की पूजा भी की जाती है।स्कंद पुराण में भी इसका जिक्र है कि गुरुवार को भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की पूजा करने से सुख और समृद्धि बढ़ती है। साथ ही जाने-अनजाने में हुई गलती और पाप खत्म हो जाते हैं।अगहन महीने में श्रद्धालु घर-द्वार सजाकर मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। पौराणिक मान्यता के मुताबिक, अगहन को महालक्ष्मी का महीना माना गया है। इस महीने के गुरुवार को धन की देवी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से सुख-शांति और समृद्धि मिलती है।

सम्बंधित ख़बरें