सेंसेक्स 238 अंक चढ़कर बंद हुआ
मुंबई (महामीडिया): शेयर बाजार में आज गुरुवार को बढ़त रही। सेंसेक्स 238 अंक की तेजी के साथ 76,742 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 81 अंक की बढ़त रही, ये 23,963 पर बंद हुआ। रियल्टी और मीडिया शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी रही।
निफ़्टी में शामिल कंपनियों में सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज़, बजाज फिनसर्व और भारती एयरटेल सबसे ज़्यादा बढ़त वाली कंपनियाँ रहीं, जिससे बाज़ार को रिकवरी में मदद मिली।
ब्रॉडर मार्केट ने बेंचमार्क इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया; निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 1.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 1.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।
इससे पहले कल यानी 8 जुलाई को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 1677 अंक या 2.15% गिरकर 76,504 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 516 अंक या 2.12% गिरकर 23,882 पर बंद हुआ।