पश्चिम बंगाल के सभी मदरसों में 'वंदे मातरम' अनिवार्य
भोपाल [ महामीडिया]
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी मदरसों में 'वंदे मातरम' गाना अनिवार्य कर दिया है। यह नियम सरकारी मॉडल मदरसों, सरकारी सहायता प्राप्त और बिना सहायता प्राप्त मदरसों पर तुरंत लागू होगा। नए आदेश के बाद अब क्लास शुरू होने से पहले सुबह की प्रार्थना सभा में वंदे मातरम गाना जरूरी होगा।इससे पहले मदरसों में सुबह की प्रार्थना के दौरान राष्ट्रगान 'जन गण मन' और कवि गुलाम मुस्तफा की 'अनंत असीम प्रेममय तुमी' (बांग्ला) गीत गया जाता था।