म.प्र.में पेट्रोल और डीजल पर सेस कम होगा

म.प्र.में पेट्रोल और डीजल पर सेस कम होगा

भोपाल [ महामीडिया] 

म.प्र. में पेट्रोल पर 29 प्रतिशत वैट, 2.50 रुपये प्रति लीटर फिक्स टैक्स और एक प्रतिशत सेस लगाया जाता है। वहीं डीजल पर 19 प्रतिशत वेट, 1.50 रुपये प्रति लीटर फिक्स टैक्स तथा एक प्रतिशत सेस वसूला जाता है। यही कारण है कि प्रदेश में ईंधन की कीमतें अपेक्षाकृत अधिक बनी हुई हैं। केंद्र सरकार की ओर से एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद अब यह चर्चा तेज हो गई है कि मध्यप्रदेश सरकार भी वैट में कमी कर सकती है।  फिलहाल वाणिज्यिक कर विभाग की ओर से टैक्स कटौती का कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं आया है। सरकार फिलहाल राजस्व पर पडऩे वाले संभावित असर का आकलन कर रही है। यदि राज्य सरकार वेट में आंशिक कटौती करती है तो आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। इससे परिवहन लागत कम होगी और महंगाई पर भी कुछ हद तक नियंत्रण संभव हो सकेगा। लेकिन दूसरी ओर राज्य सरकार के लिए यह फैसला आसान नहीं होगा, क्योंकि पेट्रोल-डीजल से मिलने वाला कर प्रदेश की आय का महत्वपूर्ण स्रोत है। यदि टैक्स में बड़ी कटौती की जाती है तो इसका असर विकास योजनाओं और सरकारी खर्चों पर भी पड़ सकता है। इधर विपक्षी दलों और उपभोक्ता संगठनों ने सरकार पर दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि जब केंद्र सरकार ने जनता को राहत देने के लिए एक्साइज ड्यूटी कम की है तो राज्य सरकार को भी वेट घटाकर लोगों को महंगाई से राहत देनी चाहिए। आने वाले दिनों में सरकार इस मुद्दे पर क्या फैसला लेती है इस पर आम जनता और राजनीतिक दलों की नजर बनी हुई है। सेस से मिलने वाले राजस्व का उपयोग केवल उसी विशिष्ट काम के लिए किया जाता है जिसके लिए इसे लगाया गया है।

सम्बंधित ख़बरें