एअर इंडिया का विमान बेंगलुरु में रनवे से टकराया
भोपाल [ महामीडिया] एअर इंडिया की दिल्ली से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट आज गुरुवार को केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बेंगलुरु पर लैंडिंग के दौरान रनवे से टकरा गई। फ्लाइट के पीछे का हिस्सा जमीन से टच हो गया। फ्लाइट को सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया है। घटना में किसी यात्री या क्रू सदस्य के घायल होने की सूचना नहीं है।केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में स्थित एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है।