म.प्र.लोकायुक्त मामले की सुनवाई पूरी,निर्णय सुरक्षित

म.प्र.लोकायुक्त मामले की सुनवाई पूरी,निर्णय सुरक्षित

भोपाल [ महामीडिया] म.प्र. लोकायुक्त को सूचना का अधिकार के दायरे में लाने या न लाने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर ली है और निर्णय सुरक्षित रख लिया है। सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार महेश्वरी व न्यायमूर्ति अतुल एस. चंदुलकर की युगल ने मप्र लोकायुक्त को सूचना के अधिकार 2005 से बाहर रखने की मप्र शासन की 2011 अधिसूचना पर वैधानिकता पर सुनवाई पूरी होने के साथ ही आदेश सुरक्षित कर लिया है । इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा था कि आखिर किस कानूनी आधार पर मप्र लोकायुक्त को सूचना के अधिकार कानून से छूट दी गई है।

सम्बंधित ख़बरें