ठाणे आग हादसे में 155 दुकानें जली
भोपाल [ महामीडिया] महाराष्ट्र के ठाणे रेलवे स्टेशन के पास गामदेवी सब्जी मार्केट कॉम्प्लेक्स में आज गुरुवार को भीषण आग लग गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल है। मृतकों की पहचान फायर स्टेशन ऑफिसर सूर्यकांत शिंदे और सिक्योरिटी गार्ड कालू शंकर के रूप में हुई है। दोनों धुएं में फंस गए थे और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। हादसे में 155 दुकानें जलकर खाक हो गईं है। इनमें सब्जी, फल और कपड़ों की दुकानें शामिल थीं।