मिशन माउंट एवरेस्ट
भोपाल [ महा मीडिया] नेपाल के सोलुखुम्बु जिले एवरेस्ट रीजन में माउंट एवरेस्ट फतह करने का जुनून इन दिनों चरम पर है। इस सीजन कुल 55 देशों के रिकॉर्ड 492 पर्वतारोही एवरेस्ट फतह करने की कोशिश में हैं। इनमें सबसे ज्यादा चीन के 109 तो भारत के 61 पर्वतारोही शामिल हैं।इस बार रिकॉर्ड 101 महिला पर्वतारोही भी इस चुनौती का हिस्सा हैं। इस साल 17 से 21 मई के बीच पांच दिनों में बेस कैम्प से शिखर तक का सफर पूरा करना है। पर्वतारोही और शेरपा गाइडों को मिलाकर करीब 1,000 लोग चोटी की ओर बढ़ रहे हैं। चीन के तिब्बत वाले उत्तरी रूट के बंद होने से इस बार नेपाल रूट पर दबाव और बढ़ गया है।इस साल सीजन की शुरुआत में खुम्बू आइसफॉल में विशाल हिमखंड ने चढ़ाई रोकी थी लेकिन रास्ता खुलते ही अभियान तेज हो गया। नेपाल सरकार हर साल औसतन 400 से ज्यादा परमिट जारी करती है। नेपाल ने इस बार विदेशी पर्वतारोही के परमिट की फीस में 36% की बढ़ोतरी की है। मिशन माउंट एवरेस्ट दुनिया की सबसे ऊंची चोटी (८,८४८.८६ मीटर) फतह करने का सबसे साहसी पर्वतारोहण अभियान है । यह नेपाल और तिब्बत (चीन) की सीमा पर हिमालय में स्थित है।