अमरनाथ यात्रा मार्ग पर 12 फुट तक बर्फ जमी
भोपाल [ महामीडिया]
अमरनाथ यात्रा मार्ग पर कई जगह अब भी 10 से 12 फीट तक बर्फ जमी हुयी है सीमा सड़क विभाग दोनों रास्तों पर तेजी से ट्रैक बहाल करने में जुटा हुआ है। अधिकारियों का दावा है कि 15 जून तक दोनों रास्ते पूरी तरह तैयार कर दिए जाएंगे।बर्फानी तूफान वाले संवेदनशील क्षेत्रों में बर्फ की मोटाई 10 से 12 फीट तक है। यात्रा 3 जुलाई से बालटाल-सोनमर्ग और पारंपरिक नुनवान-पहलगाम मार्ग से शुरू होगी। 57 दिन की यह यात्रा 28 अगस्त को रक्षा बंधन और सावन पूर्णिमा के दिन संपन्न होगी। पंजीयन 15 अप्रैल से शुरू हुए थे। बालटाल ट्रैक पर लगभग 9 किमी और पहलगाम मार्ग पर 8 किमी तक बर्फ साफ की जा चुकी है। 15 जून तक दोनों मार्गों से 12 फीट चौड़े ट्रैक को पूरी तरह बहाल करने का लक्ष्य रखा गया है।