कोलकाता में पाकिस्तान समर्थित जासूस गिरफ्तार

कोलकाता में पाकिस्तान समर्थित जासूस गिरफ्तार

भोपाल [ महामीडिया] 

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पाकिस्तान समर्थित जासूसी नेटवर्क से जुड़े कोलकाता निवासी जफर रियाज उर्फ रिजवी को गिरफ्तार किया है। एजेंसी का आरोप है कि वह गोपनीय सुरक्षा जानकारी पाकिस्तान के इंटेलिजेंस अधिकारियों तक पहुंचा रहा था। एजेंसी का आरोप है कि उसने भारतीय मोबाइल नंबरों के OTP देकर व्हाट्सऐप अकाउंट एक्टिवेट कराने में मदद की। इन अकाउंट्स के जरिए दूसरे आरोपियों से गोपनीय बातचीत होती थी। एजेंसी अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जांच कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें