कुख्यात आतंकवादी हमजा की गोली मारकर हत्या

कुख्यात आतंकवादी हमजा की गोली मारकर हत्या

भोपाल [ महामीडिया] पुलवामा आतंकी हमले के कथित मास्टरमाइंड आतंकवादी हमजा बुरहान की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है । पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में अज्ञात हमलावरों ने हमजा बुरहान को निशाना बनाकर कई गोलियां चलाईं। हमले के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।हमजा बुरहान लंबे समय से पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सक्रिय था। उसे 2019 के पुलवामा आतंकी हमले की साजिश रचने वालों में शामिल माना जाता था। इस हमले में 40 जवान शहीद हुए थे।

सम्बंधित ख़बरें