केरल में बाढ़ से अब तक 25 लोग मरे
भोपाल [ महामीडिया] केरल में लगातार हो रही बारिश और बाढ़ से अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि चार लोग लापता हैं। पथनमथिट्टा, कोट्टायम और अलप्पुझा जिले सबसे अधिक प्रभावित हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 18,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकालकर 400 से राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। मौसम विभाग ने राज्य के 8 जिलों पथानामथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में रेड अलर्ट जारी किया है।