अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय फूलों के निर्यात में वृद्धि
भोपाल [ महा मीडिया] भारत में फूलों की खेती अब केवल घरेलू जरूरतों तक सीमित नहीं है बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी इसकी मांग बढ़ रही है। देश से ताजे फूलों के साथ सूखे फूलों और अन्य फूल उत्पादों का निर्यात किया जा रहा है। भारतीय फूलों की गुणवत्ता और विविधता के चलते विदेशों में इनकी मांग बढ़ रही है। निर्यात के आंकड़े भी इस क्षेत्र में हो रहे विस्तार को दर्शाते हैं। भारत से फूलों और फल-सब्जियों के बीजों सहित संबंधित उत्पादों का निर्यात वित्त वर्ष 2021-22 में 216.74 मिलियन अमेरिकी डॉलर था। यह बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 में 258.26 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय फूलों और संबंधित उत्पादों की बढ़ती पहुंच का पता चलता है।