तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम नहीं जला
भोपाल [ महा मीडिया] तमिलनाडु के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित दीपाथून स्तंभ पर कार्तिगई दीपम न जलाए जाने के मामले में मदुरै जिला कलेक्टर ने आज बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में अपनी स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत की है।कलेक्टर की ओर से जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस विपुल पंचोली की बेंच को बताया गया कि दुर्भाग्य से विवादित स्थल पर दीप प्रज्वलित नहीं किया जा सका हालांकि सभी नियमों का पालन किया गया था।