म.प्र. के मध्याह्न भोजन व्यवस्था में पारंपरिक व्यंजनों को शामिल किया गया
भोपाल [ महामीडिया] म. प्र. के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में अब सप्ताह में कम से कम एक दिन स्थानीय पारंपरिक व्यंजन परोसना अनिवार्य होगा। सरकारी स्कूलों में अब बच्चों की थाली में सिर्फ दाल-रोटी और सब्जी ही नहीं, बल्कि भुट्टे का कीस, दाल-बाफला, सेव-टमाटर की सब्जी, दाल-पानिया और बाजरे की राबड़ी जैसे लजीज पारंपरिक व्यंजन भी परोसे जाएंगे। एनीमिया से बचाव के लिए सहजन (मुनगा), बथुआ या चुकंदर मिलाकर हरी और गुलाबी रोटी,पूरी तैयार की जाएगी। साथ ही बाजरा, कोदो-कुटकी और मौसमी फलों को भी बढ़ावा मिलेगा।