आईबीएम ने H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद की
भोपाल [ महा मीडिया] आईबीएम ने अपने सबसे बड़े डिवीजन IBM Consulting (1.5 लाख से अधिक कर्मचारी) में ज्यादातर पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद करने का निर्णय किया है और प्रभावित कर्मचारियों को 31 दिसंबर तक अमेरिका से बाहर रीलोकेट होने या कंपनी छोड़ने का विकल्प दिया है। यह निर्णय IBM के सभी डिवीजनों के लिए नहीं बल्कि मुख्य रूप से अमेरिका में IBM Consulting के अधिकांश पदों पर लागू है। कर्मचारियों को रीलोकेशन चुनने के लिए कुछ हफ्तों का समय दिया गया है, 31 दिसंबर आखिरी कार्यदिवस तय किया गया है और नौकरी छोड़ने वालों को तीन महीने का सेवरेंस पैकेज मिलने की बात कही गई है।